HP Board /NCERT Class 6th भूगोल ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर Notes Solutions : कक्षा 6 भूगोल -ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर के अभ्यास के प्रश्नोतर
अभ्यास
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए ?
(i) पृथ्वी का सही आकार क्या है ?
उत्तर : पृथ्वी का सही आकार अण्डाकार है।
(ii) ग्लोब क्या है ?
उत्तर : ग्लोब पृथ्वी का लघु रूप में एक वास्तविक प्रतिरूप है।
(iii) कर्क रेखा का अक्षांशीय मान क्या है ?
उत्तर : कर्क रेखा का अक्षांशीय मान 23 ½° उत्तर है।
(iv) पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध कौन से हैं ?
उत्तर : पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध है :-
- उष्ण कटिबंध 2. शीतोष्ण कटिबंध 3. शीत कटिबंध
(v) अक्षांश एवं देशांतर रेखाएं क्या है ?
उत्तर : अक्षांश रेखाएं – विषुवत वृत्त से ध्रुवों तक स्थित सभी समानांतर वृतों को अक्षांश रेखाएं कहा जाता है।
देशांतर रेखाएं – उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुवों को को मिलाने वाली काल्पनिक रेखाओं को देशांतर रेखाएं कहते हैं।
(vi) ऊष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबंध क्यों प्राप्त करते हैं ?
उत्तर :- उष्ण कटिबंध में सूर्य वर्ष भर में एक बार दोपहर में सिर के ठीक ऊपर होता है। इसलिए इस क्षेत्र में सबसे अधिक ऊष्मा प्राप्त होती है।
(vii) जब भारत में शाम के 5:30 बजते हैं , तब लन्दन में दोपहर के 12 क्यों बजते हैं ?
उत्तर : लंदन से ग्रीनिच (प्रमुख याम्योत्तर ) गुजरता है। भारत ग्रीनिच के पूर्व 82°30′ पूर्व में स्थित है तथा यहाँ का समय ग्रीनिच से 05 घंटा 30 मिनट आगे है। इसलिए जब भारत में शाम के 5:30 बजते हैं , तब लन्दन में दोपहर के 12 बजते हैं।
इसे भी पढ़ें : सौरमंडल में पृथ्वी
- सही उत्तर चिह्नित (✔) कीजिए।
(i) प्रमुख याम्योत्तर का मान है-
क. 90° ख. 0° ग. 60°
(ii) शीत कटिबंध किसके नजदीक पाया जाता है?
क. ध्रुवों ख. विषुवत् वृत्त ग. कर्क रेखा
(iii) देशांतरों की कुल संख्या है-
क. 360 ख. 180 ग. 90
(iv) दक्षिण ध्रुव वृत्त स्थित है-
क. उत्तरी गोलार्ध में ख. दक्षिणी गोलार्ध में ग. पूर्वी गोलार्ध में
(v) ग्रिड किसका जाल है-
क. अक्षांशों (समानांतर) रेखाओं एवं देशांतरीय याम्योत्तरों का
ख. कर्क रेखा एवं मकर रेखा का
ग. उत्तर ध्रुव एवं दक्षिण ध्रुव का
- खाली स्थान भरें।
(i) मकर रेखा……… पर स्थित है।
(ii) भारत का मानक याम्योत्तर ……….. है।
(iii) 0° याम्योत्तर को …………….के नाम से जाना जाता है।
(iv) देशांतरों के बीच की दूरी …………….की तरफ घटती जाती है।
(v) उत्तर ध्रुव वृत्त ………………….. गोलार्ध में स्थित है।
उत्तर :
(i) 23 ½° उत्तर
(ii) 82°30′ पूर्व
(iii) ग्रीनिच
(iv) ध्रुवों
(v) उतरी
- NCERT /HP Board Class 9th भूगोल 1 भारत : आकार और स्थिति Quiz
- NCERT /HP Board Class 9th भूगोल 1 भारत : आकार और स्थिति
- HP Board /NCERT Class 6th भूगोल ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर Notes Solutions
- कक्षा 6 भूगोल पाठ 2 ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर क्विज (Quiz)
- कक्षा 6 भूगोल पाठ 1 सौरमंडल में पृथ्वी क्विज (Quiz)